फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cheating of seven lakhs by blackmailing the trader

व्यापारी को ब्लैकमेल कर सात लाख की ठगी

Fri, 06 Aug 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cheating of seven lakhs by blackmailing the trader
एसबीआई की शाखा और डिस्पेंसरी खुलवाने के नाम पर व्यापारी को ब्लैकमेल कर सात लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुताबिक सुभाषनगर निवासी व्यापारी लोकेश कुमार ने 26 मार्च 2021 को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। लोकेश कुमार ने आरोप लगाया था कि मुजफ्फरनगर निवासी संजय शर्मा हाल निवासी सुभाषनगर से उसकी अच्छी दोस्ती थी। संजय ने उन्हें बताया कि एसबीआई की तरफ से बैंक शाखा व बैंक डिस्पेंसरी के लिए टेंडर निकला हुआ है। ब्रांच और डिस्पेंसरी लगवाने से अच्छा किराया मिलेगा। जिसके बाद संजय ने उसकी मुलाकात शिवालिक नगर निवासी संजय जैन कराई। संजय जैन ने खुद को एसबीआई शाखा रुड़की का रिप्रेजेंटेटिव कर्मचारी बताया था। कहा कि इस मामले में कुछ 15 लाख का खर्चा है। जिसमें से आधा पहले और आधा काम होने के बाद में देना होगा।
विज्ञापन

व्यापारी लोकेश को 11 दिसंबर वर्ष 2020 को एक युवती श्वेता का फोन आया। जिसने अपने आप को आरबीआई का बताते हुए उसे 18 दिसंबर को आगरा के एक होटल में बुलाया। जिसके बाद युवती ने लोकेश से कागज लिए और अपने हस्ताक्षर कर दिए। इस बीच संजय ने काफी आर्डर की। जिसके पीने के बाद लोकेश बेहोश हो गया। होश में आने पर लोकेश कुमार युवती के बेड पर मिले। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की गई। लोकेश का आरोप है कि संजय शर्मा, मनोज शर्मा, वृद्धि एवं श्वेता अन्य लोगों ने उन्हे ब्लैकमेल करते हुए 7 लाख की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर मनोज शर्मा निवासी सिखेडा मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं दो महिलाओं समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed