{"_id":"6a0da56ba7d1744bde0c5797","slug":"chardham-yatra-brings-vibrancy-to-haridwar-markets-haridwar-news-c-35-1-hrd1020-149034-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चारधाम यात्रा से हरिद्वार के बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चारधाम यात्रा से हरिद्वार के बाजारों में बढ़ी रौनक
Wed, 20 May 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 20 May 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ती संख्या से व्यापारियों को मिली राहत, होटल-धर्मशालाओं और स्थानीय बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
सप्तऋषि। बीते माह से शुरू हुई चारधाम यात्रा के चलते हरिद्वार में यात्रियों का आवागमन बढ़ने लगा है, जिससे लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। मकर संक्रांति जैसे पवित्र गंगा स्नान पर्व के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सीवर लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई और मुख्य मार्गों के लंबे समय तक अवरुद्ध रहने के कारण पिछले कई महीनों से व्यापार प्रभावित था। इस बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को संबंधित विभागों को सड़क और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। हालांकि अभी भी कुछ आंतरिक और बाहरी सड़क निर्माण कार्य जारी हैं।
चारधाम यात्रा का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के कारण अधिकतर यात्री हरिद्वार से ही अपनी यात्रा शुरू करते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या से स्थानीय व्यापार में तेजी आई है।रुद्राक्ष सप्लाई का कार्य करने वाले सत्येंद्र ने बताया कि यात्रियों के आगमन से दुकानों पर बिक्री बढ़ गई है। वहीं, आतेश कुमार ने कहा कि यात्रियों के आने से धर्मशाला और होटल व्यापार में भी वृद्धि आई है। ओडिशा के बालासोर से आए श्रद्धालु लोकेश्वर दास ने बताया कि वे बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए हरिद्वार आए हैं और यहां धर्मशालाओं की व्यवस्था काफी अच्छी है। ट्रैवल कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही तेज हुई है, जिससे रोजगार और व्यापार दोनों को गति मिली है।