फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chain and mobile phone snatcher arrested with pistol

Haridwar News: चेन और मोबाइल फोन छीनने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Sat, 18 Oct 2025 05:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Chain and mobile phone snatcher arrested with pistol
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन


- आरोपी ने चेन व मोबाइल 40 हजार में हरियाणा निवासी दोस्त को बेचा
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला से चेन और ज्वालापुर में एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस व सीआईयू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और सोने के चेन के टुकड़े बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र के पास सुबह टहलने निकली एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपट ली थी। महिला के बेटे प्रशांत राय ने 16 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि 17 अक्तूबर की रात को जमालपुर जाने वाली नहर पटरी के पास से आरोपी रवि खत्री निवासी राजबिहार नियर फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर थाना कनखल को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चेन का टुकड़ा, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक का आदी है और उसी नशे की लत के चलते उसने यह वारदातें कीं। उसने बताया कि 14 सितंबर की सुबह उसने शिवालिक नगर में महिला की चेन छीनी थी और उसी दिन ज्वालापुर के शंकर आश्रम के पास एक व्यक्ति का मोबाइल भी झपटा था। बाद में उसने चेन और मोबाइल अपने साथी आकाश खत्री निवासी सफियाबाद, थाना कुंडली, जिला सोनीपत हरियाणा को 40 हजार रुपये में बेच दिए थे। चेन का एक टुकड़ा उसके पास बचा हुआ था, जिसे बेचने के लिए वह जा रहा था। आरोपी ने बताया कि वारदात के वक्त लोगों को डराने के लिए वह तमंचा रखता है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed