फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Center's team will test the cleanliness of the city

अब केंद्र की टीम परखेगी शहर की सफाई व्यवस्था

Tue, 19 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Center's team will test the cleanliness of the city
स्वच्छता सर्वेक्षण में हरिद्वार नगर निगम दो सालों से लगातार निचले पायदान पर खिसक रहा है। नगर निगम ने इस बार रैंकिंग सुधारने के लिए जोर लगाया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र की टीम अप्रैल के अंत तक आएगी और शहर की सफाई व्यवस्था देखेगी। निगम ने सिटीजन फीडबैक लेने के लिए अब 15 दिन का समय बढ़ाया है। अब नगर निगम 30 अप्रैल तक फीडबैक लेगा।
विज्ञापन

मार्च माह से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो गया था। जिसके बाद नगर निगम ने अलग-अलग टीमें स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक लेने में लगाई थी। अब तक 17 हजार से ज्यादा शहरवासियों का फीडबैक लिया जा चुका है। पहले 15 अप्रैल तक फीडबैक लेने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन, इसके बाद अब फिर से 15 दिन का समय बढ़ाते हुए 30 अप्रैल तक फीडबैक लेने की समयावधि आगे बढ़ा दी गई। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में इस बार सुधार के लिए नगर निगम ने पूरा जोर लगा रखा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष हरिद्वार स्वच्छता रैंकिंग में 285 वें स्थान पर आया था। इससे पहले 2020 में 244 वें नंबर पर रहा था। रैंकिंग में पीछे खिसकने के बाद इस साल क्षेत्रों में चौकियां स्थापित करने के साथ ही कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन सहित कई व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। अब फीडबैक के बाद केंद्र की टीम शहर की व्यवस्था को परखेगी। इसी महीने के अंत तक टीम हरिद्वार पहुंच सकती है। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है। फीडबैक लेने की समयावधि बढ़ा दी गई है। केंद्र की टीम कब पहुंचेगी ये निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed