फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Centenary celebrations will include the President of the House of Ganga

गंगा सभा के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति

Fri, 09 Sep 2016 10:39 PM IST
कौशल सिखौला हरिद्वार
कौशल सिखौला हरिद्वार Updated Fri, 09 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
 हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी धार्मिक संस्था गंगा सभा इन दिनों प्लेटिनम जयंती मना रही है। दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों में देश की कई हस्तियां भाग लेंगी। 29 सितंबर को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी हरिद्वार आएंगे। वे हरकी पैड़ी पर होने वाली आरती में भाग लेंगे। आरती के बाद हरकी पैड़ी पर गंगा सभा की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन


गंगा सभा के महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम उनके पास पहुंच चुका है। शताब्दी वर्ष के अंतर्गत गंगा सभा के आमंत्रण पर राष्ट्रपति अपने परिजनों सहित सायंकालीन आरती में भाग लेने आ रहे हैं। राष्ट्रपति सायंकाल 6.30 बजे हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। 6.35 पर आरती प्रारंभ हो जाएगी। आरती के बाद सात बजे हरकी पैड़ी पर बनाए गए विशेष पंडाल में महामहिम का अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन


गंगा सभा की स्थापना हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने महामना मदन मोहन मालवीय के नेतृत्व में वर्ष 1916 में की थी। 1914 से उनके नेतृत्व में पुरोहितों ने गंगा पर बांध बनाने के खिलाफ पहला बांध विरोधी आंदोलन दो साल तक किया। इसी दौरान हरकी पैड़ी पर कथा करने से रोकने पर कथा सत्याग्रह भी किया गया। गंगा के तटों पर अंग्रेज अधिकारियों और पुलिस द्वारा चमड़े की बेल्ट लगाकर जाने के विरोध में भी पुरोहितों ने आंदोलन किया था। ये सभी आंदोलन महामना जीते, अंग्रेज हारे। अंग्रेजों ने बांध बनाने की योजना वापस ली और हरकी पैड़ी पर बहने के लिए एक अविच्छिन धारा छोड़ी। बाद में हरकी पैड़ी के पार गंगा की बड़ी नीलधारा पर बांध बनाया गया जिसे अब भीमगोडा बैराज के नाम से जाना जाता है। तब महामना ने तीर्थ की रक्षा के लिए पुरोहितों और कुछ महंतों को जोड़कर गंगा सभा की स्थापना की। गंगा सभा इन दिनों में पंचपुरी में घर-घर तुलसी के पौधे बांटने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed