{"_id":"6108262e8ebc3e84060dc0aa","slug":"celebration-in-vandana-s-village-now-hope-for-medal-haridwar-news-drn386344974","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदना के गांव में मना जश्न, अब पदक की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदना के गांव में मना जश्न, अब पदक की आस
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी मनाते महिला हॉकी खिलाड?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर सोमवार को वंदना कटारिया के गांव रोशनाबाद में जश्न मनाया गया। वंदना कटारिया एवं गांव के सभी लोगों की नजर क्वार्टर फाइनल मैच पर लगी थी। टीम के जीत दर्ज करते ही गांव में मिठाइयां बांटी गईं और गांव वालों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं। वंदना के परिजनों और ग्रामीणों को उम्मीद है कि सेमीफाइनल में वंदना अपना जौहर दिखाएंगी और टीम को जीत दिलाकर देश के लिए पदक लाएंगी। इसके लिए ग्रामीण मां गंगा से प्रार्थना कर रहे हैं।
हरिद्वार के बहादराबाद ब्लाक के रोशनाबाद गांव की वंदना कटारिया ने ओलंपिक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूल मैच में हैट्रिक लगाकर अपने नाम इतिहास रचा है। वंदना के शानदार प्रदर्शन से ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। सोमवार को भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। मैच देखने के लिए गांव में सुबह से लोग टीवी के आगे बैठ गए। भारतीय टीम मैदान में उतरते ही प्रतिद्वंदी टीम पर हावी रही। ग्रामीणों की नजर वंदना कटारिया पर लगी रही। भारतीय टीम के 1-0 से मैच जीतकर सेमीफाइल में प्रवेश करते ही गांव में जश्न मनाया गया। वंदना के घर पर ग्रामीणों की भीड़ रही। परिजन भी मैच देख रहे थे। टीम की जीत पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर टीम को सेमीफाइल जीत की प्रार्थना की गई।
इतिहास रचेगी हॉकी टीम: रीना कटारिया
हरिद्वार। वंदना कटारिया की बड़ी बहन रीना कटारिया ने बताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और इस बार इतिहास रचेगी। रीना ने कहा कि हरिद्वार ही नहीं, देश को वंदना से बड़ी उम्मीद है। पूरे गांव की दुआएं मांगी जा रही हैं। मां गंगा से प्रार्थना की जा रही है। रीना ने बताया कि वंदना मेहनती हैं। वह भारतीय टीम को मेडल दिलाने के लिए जान लगा देंगी।
विज्ञापन
-----------------
देश की झोली में मिलेगा पदक
हरिद्वार। देश में हर किसी की नजर ओलंपिक खेलों पर लगी है। खासकर, हरिद्वार के लोग महिला हॉकी टीम और वंदना के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं। उप जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम पूरे जोश और उत्साह के साथ मैच खेल रही है। भारतीय टीम देश की झोली में गोल्ड मेडल लाएगी।