फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CBI reaches to investigate student rape-murder case

छात्रा रेप-हत्याकांड की जांच को पहुंची सीबीआई !

Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
CBI reaches to investigate student rape-murder case
पथरी क्षेत्र के बहुचर्चित छात्रा रेप-हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम के पहुंचने की चर्चा दिन भर होती रही। हालांकि पथरी पुलिस का कहना है कि सीबीआई ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में सात जनवरी को पथरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सातवीं की छात्रा की उस वक्त रेप के बाद हत्या कर दी गई थी जब वह घर के पास गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी। अर्द्धनग्न अवस्था में छात्रा का शव खेत से बरामद हुआ था। उस वक्त की विजय बहुगुणा सरकार को छात्रा हत्याकांड ने हिलाकर रख दिया था। तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा, डीजीपी से लेकर आला अफसर यहां पहुंचे थे और डीआईजी रैंक के अफसर ने कई दिन यहां डेरा डाले रखा था। हरिद्वार पुलिस की कई टीमों ने हर पहलू पर जांच की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी। आखिर में मुकदमे की जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई थी। कई साल गुजरने के बाद सीबीआई भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। कई कई दिन यहां रहकर सीबीआई ने तफ्तीश की, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लग सका। इस केस में सैकड़ों डीएनए मिलान से लेकर पॉलीग्राफ टेस्ट तक हो चुके हैं। सोमवार को फिर से पथरी क्षेत्र में सीबीआई टीम के पहुंचने की चर्चा होती रही। एसओ पथरी सुखपाल सिंह मान से इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि सीबीआई की टीम ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। क्षेत्र में खुद टीम आई होगी तो उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed