फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CBI investigation started for 600 crore drug scam

हरिद्वार: 600 करोड़ के दवा घोटाला की सीबीआई जांच शुरू

Thu, 26 Sep 2019 11:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
CBI investigation started for 600 crore drug scam
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के बहुचर्चित एनआरएचएम के 600 करोड़ रुपये के दवा घोटाला की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुरू कर दी है। सीबीआई देहरादून के प्रमुख ने सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड से तत्कालीन ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. आशा माथुुर सहित सात अधिकारियों की वर्तमान में तैनाती व स्टेट्स की जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन


जांच शुरू होने की यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता रमेश चंद शर्मा को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत शासन के लोक सूचना अधिकारी ललिता गुरुरानी ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जांच के लिए 18 जुलाई को अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


दवा घोटाला रुड़की हरिद्वार से 2011 में उजागर हुआ था। महिलाओं और बच्चों को बांटी जाने वाली दवाई को एक्सपायर कर नाले में फेंक दिया गया था। उस समय डॉ. आशा माथुुर राजकीय चिकित्सालय रुड़की की सीएमएस थीं। प्रधानमंत्री के अधीन कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (डीओपीटी) के अवर सचिव एसपीआर त्रिपाठी ने 18 जुलाई को सीबीआई जांच का नोटिफिकेशन जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएचएम में दवा घोटाला की सीबीआई से जांच कराने का आदेश 2014 में तत्कालीन राज्य सूचना आयुक्त अनिल शर्मा ने दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी संस्तुति कर दी थी। इसके बावजूद राज्य सरकार का एक अधिकारी फाइल को इधर-उधर भटकाता रहा। अब इस मामले की नए सिरे से पैरवी की गई तो सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed