फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cast by miscreants in broad daylight robbery

बदमाशों ने दिनदहाड़े डाली डकैती

Wed, 20 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Wed, 20 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर में कांवड़ियों के वेश में बदमाशों ने रिटायर्ड वैज्ञानिक के घर दिनदहाड़े डकैती डाली। तमंचे के बल पर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बना पूरा घर खंगाल डाला। विरोध करने पर बदमाशों ने रिटायर्ड वैज्ञानिक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद पत्नी के कानों से कुंडल और शोर सुनकर मौके पर पहुंची पड़ोसी महिला की अंगूठी छीन कर भाग निकले।

विज्ञापन

सिंचाई अनुसंधान केंद्र रुड़की (आईआरआई) से रिटायर्ड वैज्ञानिक केदार सिंह यादव ज्वालापुर की हरिलोक कालोनी में रहते हैं। बुधवार को केदार सिंह यादव और उनकी पत्नी प्रकाशवती घर पर थे। इसी बीच कांवड़ वेशधारी दो लोगों ने दरवाजे पर लगी घंटी बजाई। केदार यादव दरवाजे पर पहुंचे तो दोनों लोग कांवड़ का चंदा मांगने की बात कहते हुए अंदर घुस आए। पलक झपकते ही उन्होंने तमंचा निकाला और बट से केदार सिंह यादव के सिर पर हमला करते हुए बंधक बना लिया। आवाज सुनकर दूसरे कमरे से उनकी पत्नी प्रकाशवती कमरे में पहुंची। बदमाशों ने उन्हें भी काबू में कर लिया। धक्का-मुक्की के दौरान एक बदमाश ने चाकू निकाल लिया। हाथापाई में चाकू केदार सिंह के हाथ पर लगा और लहूलुहान हो गए। दंपति के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली महिला स्वाति दौड़कर घर पहुंची और अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। बदमाशों ने प्रकाशवती के कानों से कुंडल और पड़ोस की महिला स्वाति के हाथ से सोने की अंगूठी छीन ली और फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी डीएस रावत, एसएसआई कमल मोहन भंडारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद सराय रोड और हाइवे पर कॉबिंग की। लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी डीएस रावत का कहना है कि कांवड़ वेश में आए दो बदमाशों ने कुंडल लूटे हैं, तहरीर पर जांच की जा रही है। पीड़ित दंपति ने बताया अंदर घुसे बदमाशों के पांच-छह साथी बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पीड़ित बोले डकैती, पुलिस बता रही लूट
कांवड़ वेशधारी बदमाशों ने दिनदहाड़े जिस तरह डकैती को अंजाम दिया है। उससे माना जा रहा है कि बदमाश किसी डकैती में पारंगत गिरोह के सदस्य रहे होंगे। उन्होंने करीब 70 वर्षीय रिटायर्ड वैज्ञानिक पर तमंचे की बट और चाकू से हमला किया। पीड़ित परिवार के मुताबिक अंदर घुसे बदमाशों के कई साथी बाहर मौजूद थे। उनकी संख्या पांच से छह हो सकती है। वहीं पुलिस घटना को सिर्फ कुंडल लूट के रूप में देख रही है।

इनसेट
चप्पे चप्पे पर मौजूद है पुलिस
कांवड़ मेले के मद्देनजर गंगनहर पटरी और हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। पुलिस और पीएसी के अलावा कई जगह सीमा सुरक्षा बल के जवान भी तैनात किए गए हैं। मंडी चौराहे और ज्वालापुर तिराहे पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। भारी सुरक्षा के बीच बदमाश कांवड़ वेश का फायदा उठाकर आसानी से वारदात कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed