{"_id":"66538953012737803603e304","slug":"case-registered-against-travel-agent-for-defrauding-passengers-of-up-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-118444-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: यूपी के यात्रियों से फर्जीवाड़े में ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: यूपी के यात्रियों से फर्जीवाड़े में ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। चारधाम यात्रियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब कनखल पहुंचे लखीमपुर खीरी के यात्रियों का रजिस्ट्रेशन फर्जी पाया गया। कनखल पुलिस ने यात्री की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार प्रिंस कटियार निवासी राजेंद्र नगर ब्लॉक ए गोला गोकरननाथ थाना गोला जिला लखीमपुर खीरी यूपी ने शिकायत दी। बताया कि चारधाम यात्रर पर जाने के लिए ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी की खोज कर रहा था। एक मई को गूगल पर आर्यन टूर एंड ट्रैवल्स जमालपुर का नंबर मिला। एजेंसी के मालिक ने अपना नाम तुषार बताया। इसके बाद 16 लोगों के लिए 25 मई में चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी ली तो उसने सभी सदस्यों के आधार कार्ड व्हाट्सएप पर मंगवा लिए। उसने पंजीकरण लेटर व्हाट्सएप पर भेज दिए।
कुल 32 सौ रुपये इसकी एवज में उसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि यात्रा की तिथि 25 मई से आठ जून तक लिखी हुई थी। 24 मई को हरिद्वार पहुंचने पर हनुमान वाटिका में पुलिस ने यात्रा पंजीकरण पत्र चेक किए। जिसमें पंजीकरण पत्र फर्जी निकले। यात्रा की वास्तविक तिथि दो जून थी और वह भी केवल बद्रीनाथ के लिए। अन्य तीन धामों के लिए कोई तिथि नहीं है। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।