{"_id":"6aec6c48fd2f64091502abfe","slug":"case-registered-against-six-for-land-grabbing-and-assault-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156339-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वृद्ध महिला की भूमि कब्जाने और हमला करने में छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वृद्ध महिला की भूमि कब्जाने और हमला करने में छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 72 वर्षीय वृद्ध महिला पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला करने के मामले में एसएसपी के निर्देश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, जयदीप निवासी जगजीतपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी माता मिथिलेश ने नौ जनवरी 2019 को सुनीता राठी निवासी जगजीतपुर से चार प्लॉट खरीदे थे। कुल 2725 वर्गफुट की संपत्ति पर उनकी माता का स्वामित्व है। आरोप लगाया कि पिता के निधन और माता के बीमारी से पीड़ित होने का फायदा उठाकर नरेश कुमार ने अपने पुत्र आकाश और नीतिश के साथ मिलकर संपत्ति कब्जाने की साजिश रची। एक जून 2026 को संपत्ति को अपना दर्शाते हुए आकाश के नाम फर्जी दानपत्र तैयार कराया गया।
आरोप है कि बीते छह अक्तूबर की रात नरेश कुमार, आकाश, नीतिश, रामपाल उर्फ काला, दीपक राजपूत और योगेंद्र कुमार उर्फ बिल्लू निवासी जगजीतपुर ने उनकी माता पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया। गाली-गलौज करसंपत्ति खाली करने की धमकी दी। जब वह अपनी कार से जाने लगीं तो दोबारा वार किया।
विज्ञापन
जयदीप ने बताया कि उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। घायल का उपचार अस्पताल में कराया। गंभीर चोटें आने से उन्हें देहरादून ले जाना पड़ा। थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद चार नवंबर की रात मामला दर्ज हुआ। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।