{"_id":"61c9e0fd8fa6122a4a71fc1f","slug":"case-filed-against-in-laws-party-in-death-of-married-woman-haridwar-news-drn39999169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर नवविवाहिता की हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों पर नवविवाहिता की हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
25 दिसंबर को नवविवाहिता की मौत के मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि एक माह पहले ही ससुराल पक्ष के लोग उसे मायके से लाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि अजयपाल सिंह निवासी ग्राम परसरा परसरी पोस्ट ढकिया तिवारी थाना निगोही जिला शाहजहांपुर ने शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिखा देवी (22) की शादी 22 जून 2021 को अमित सिंह निवासी ग्राम महुआ पाठक थाना सिधौली जिला शाहजहांपुर यूपी के साथ की थी। उन्होंने शादी में साढ़े तीन लाख रुपये नकद और सारा सामान दिया था। शादी के बाद से उनकी बेटी सिडकुल में अपने पति के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि बेटी के ससुराल वाले लगातार दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने कई बार उनकी बेटी को पीटा। काफी समय से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को ससुराल वाले उनकी बेेेटी को विदा करा कर अपने घर महुआ पाठक थाना सिधौली जिला शाहजहांपुर ले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 दिसंबर को ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने ससुर शिवराज सिंह, सास, ननद विनीता, बबीता, कविता, दामाद हरिओम और पति अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजयपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हरिओम ने दी थी। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।