{"_id":"67e19f30cf96f560ca07f9e6","slug":"case-filed-against-in-laws-for-harassing-married-woman-for-dowry-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-130616-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने में ससुरालियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने में ससुरालियों पर मुकदमा
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने दहेज के लिए मारपीट, उत्पीड़न करने के आरोप में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, अम्न्नु निवासी ब्रह्मपुरी बंगाली बस्ती हरिद्वार ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को सीताराम निवासी दतिया मध्य प्रदेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर रोजाना उससे गाली-गलौज कर मारपीट की जाने लगी। आरोप लगाया कि ननंद मुस्कान, रिंकी, काजल, सास गीतादेवी ने 4 दिसंबर 2023 में उसे घर की छत से धक्का दे दिया, जिससे उसके दोनों पैरों में गम्भीर चोटें आई। तब उसका ऑपरेशन हुआ।
आरोप है कि समझौता होने कुछ माह उसे सही रखा। फिर से मारपीट करते हुए घर से निकाल देने की धमकी दी जाने लगी। आरोप है कि उसके इलाज के दौरान कमरे में ससुराल वाले रहते थे। सभी ने कमरे से सोने का सामान और पैसा चोरी कर लिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी मां को फोन कर बुलाने के बाद उसे निकाल दिया। बीते छह सितंबर से अपने मायके में रह रही है। उसके पैरों का इलाज उसकी मां ही करा रही है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।