फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case filed against Hydra driver in accident on Badheri flyover

Haridwar News: बढ़ेड़ी फ्लाईओवर पर हुए हादसे में हाईड्रा चालक पर केस

Sat, 18 Oct 2025 06:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Hydra driver in accident on Badheri flyover
बहादराबाद। बढ़ेड़ी फ्लाईओवर के पास हाईवे पर खड़ी हाईड्रा मशीन से रोडवेज बस की टक्कर होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिट्टू निवासी मुजफ्फरनगर ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई राकेश पाल मेरठ डिपो की बस में चालक है। 14 अक्तूबर की रात वह ऋषिकेश से सवारियां लेकर मेरठ जा रहा था। बढ़ेड़ी फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही एनएच निर्माण कार्य से जुड़ी एक हाईड्रा मशीन सड़क किनारे खड़ी थी। अचानक सामने आए हाईड्रा को देख राकेश ने ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक बस हाईड्रा से जा टकराई। हादसे में राकेश को गंभीर चोटें आईं। कई सवारियों को हल्की-फुल्की चोटें लगी। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि हाईड्रा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन

तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पथरी। तमंचा लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस टीम दुर्गागढ़ के निकट पुलिया तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी सुधीर निवासी सिकंदरपुर, थाना खानपुर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। उसे पकड़कर तलाशी ली गई। तब उसके पास से तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed