फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case filed against Dehradun woman for extortion

Haridwar News: देहरादून की महिला के खिलाफ रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Dehradun woman for extortion

विज्ञापन
देहरादून निवासी महिला के खिलाफ दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर युवक से रंगदारी वसूलने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महिला ने भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार, एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले संदीप शर्मा निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 10 साल पहले पत्नी ने उसकी मुलाकात अपनी दोस्त संकल्प सुमन निवासी-15 लक्ष्मी पार्क जैन कालोनी देहरादून से करवाई थी। बीते वर्ष उसकी पत्नी का निधन हो गया था। पति-पत्नी दोनों संकल्प सुमन की आर्थिक मदद करते रहते थे। पिछले वर्ष मदद मांगने पर उसकी एलआईसी की किश्त भी जमा कराई। आरोप है कि बीते फरवरी माह में संकल्प ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए होटल में ठहराने के लिए कहा। इस पर उसने शिवालिक नगर में एक होटल में कमरा दिलाया। इसी दौरान उसने एलएलबी की फीस देने के नाम पर भी पैसे ले लिए।
विज्ञापन


आरोप है कि रोजाना पैसों की डिमांड करने लगी। असमर्थता जताने पर उसने आत्महत्या करने का मैसेज कर ब्लैकमेल करने लगी। उसने खुद और परिचितों से उसे पैसे दिलवाए। आरोप है कि महिला ने कार्यालय आकर पैसे मांगे। मना करने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर उसे और उसके पिता को जेल भिजवाने की धमकी दी। अब 15 लाख और एक मकान दिलाने की डिमांड करते हुए धमकी दे रही है। संदीप ने शिकायत में बताया कि साल 2019 में महिला ने भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed