फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Career goal in the mystery unraveled

कॅरियर की अबूझ पहेली को लक्ष्य में सुलझाया

Mon, 30 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Mon, 30 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
 Career goal in the mystery unraveled
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। अमर उजाला और ग्राफिक एरा के सहयोग से लगे एजुकेशन फेयर लक्ष्य में आईएमए की वरिष्ठ सदस्य एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. संध्या शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और यही देश की उम्मीद भी है। छात्र जीवन में अनुशासन प्रगति का पथ है। शिक्षक आपकी प्रेरणा है इनकी प्रेरणा से ही आपका कल बेहतर होगा।

विज्ञापन

आर्यनगर चौक के पास स्थित शुभारंभ बैंक्वेट हाल में अमर उजाला एवं ग्राफिक एरा के सहयोग से आयोजित कॅरियर एवं एजुकेशन फेयर रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहर की प्रसिद्ध डा. संध्या शर्मा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं चिकित्सा, वैज्ञानिक, प्रशासनिक, शिक्षा, न्याय आदि क्षेत्रों में जाकर देश को अपनी-अपनी सेवाएं देंगे। यही से कुछ सामाजिक सेवाओं में जाएंगे। उन्होंने एजूकेशन फेयर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को नई दिशा मिलती है। इसके लिए अमर उजाला का आभार। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कॉलरशिप के लिए बच्चों का टेस्ट लिया गया। जिसका परिणाम शीघ्र समाचार पत्र के माध्यम से जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राफिक एरा के प्रो. अभिषेक वर्मा ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम से पढ़ाई करने का आह्वान किया। कहा कि आज प्रतियोगिता का समय आ गया है। इसलिए कामयाब होने के लिए प्रत्येक विषय पर अच्छी पकड़ बेहद जरूरी है। जीएलए यूनिवर्सिटी के भूपेश सेमवाल और गौरव शर्मा ने कहा कि एजूकेशन फेयर लक्ष्य में व्यापक प्रचार प्रसार मिल रहा है। यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं देश में वैज्ञानिक, इंजीनियर, प्रशासनिक सेवाओं में नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन संस्थानों के लगे काउंटर
ग्राफिक एरा, बीएफआईटी, साईं इंस्टीट्यूट, एचईसी पीजी कालेज कनखल, जीएलए यूनिवर्सिटी, हीरो, डीबीआईटी, एचपी कंप्यूटर्स, एसडीआईएमटी, एलपीयू, यूसीएसटी, जेबीआईटी, यूनियन बैंक, क्वांटम कॉलेज, कोर कॉलेज रुड़की, एबलोन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
कार्यक्रम में गुलशन, मुकुल कुमार, आयुष चौधरी, सुमित, अक्षत, निशांत, आध्या, नेहा, सुनील, छवि, विकास, ऋचा, मुस्कान, मोहन राय, उदित नारायण, लविशा, ऐश्वर्या, विशाल, समीर, अभिषेक, इति मिश्रा, सीमा, शिवानी, पुरुषोत्तम, शुभम, यशोदा, मोहित, ज्ञानेश, विशाल, हिमांशु, अरूण, कविता, सुप्रिया, शिवम शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed