{"_id":"62dd5c5829aef14d5f2ef302","slug":"caravan-of-dak-kanwaris-passing-through-the-dark-haridwar-news-drn4180990166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे से गुजर रहा डाक कांवड़ियों का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे से गुजर रहा डाक कांवड़ियों का कारवां
विज्ञापन
डाक कांवड़ियों का रेला हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की तरफ आगे बढ़ रहा है लेकिन हाईवे पर पसरे अंधेरे के कारण शिवभक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जटवाड़ा पुल से लेकर बहादराबाद और फिर आगे रुड़की तक बीच-बीच में यही स्थिति है। अंधेरे के बीच ही डाक कांवड़ियों का कारवां आगे बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन की व्यवस्थाओं के दावों की पोल खुल रही है।
प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, धर्मनगरी में अब तक करीब तीन करोड़ कांवड़िए हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। पैदल जाने वाले शिवभक्तों के बाद अब डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन ने शिवभक्तों के लिए कांवड़ पटरी पर लाइटों की व्यवस्था कराई थी लेकिन हाईवे के अधिकांश हिस्सों पर लाइटें ही नहीं लगाई गईं, जबकि कुछ हिस्सों पर ही एनएचएआई की ओर से लगाई गई लाइटों से रोशनी हो रही है।
ऐसे में अंधेरे के बीच ही डाक कांवड़ियों की टोलियां आगे बढ़ रही हैं। जटवाड़ा पुल के समीप हाईवे शुरू होने के बाद बहादराबाद टोल प्लाजा से पहले तक अंधेरा पसरा हुआ है। इसके बाद फिर आगे रुड़की तक यही स्थिति है। जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं बेहतर बनाने का भले ही दावा किया हो, लेकिन हाईवे पर पसरा अंधेरा दावों की पोल खोल रहा है। अंधेरे के चलते किसी अनहोनी की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।