{"_id":"57cf09d04f1c1b3d3b31882b","slug":"car-stopped-and-the-woman-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार रोककर महिला को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार रोककर महिला को मारी गोली
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन पर अपने भाई को छोड़कर पतंजलि योगपीठ लौट रही दिल्ली की एक महिला को अज्ञात कार सवार हमलावरों ने गोली मारी और फरार हो गए। महिला को दो गोली लगीं हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक भी घायल है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली में एक स्कूल को लेकर महिला का कुछ लोगों से विवाद है। महिला ने उन्हीं लोगों पर शक जताते हुए कुछ नाम पुलिस को बताए हैं।
मॉडल टाउन कालोनी नई दिल्ली निवासी नौरीन पत्नी प्रकाशचंद दो दिन पहले अपने भाई के साथ उपचार कराने के लिए पतंजलि योगपीठ आई थी। मंगलवार को उनके भाई को दिल्ली लौटना था। रात करीब 10 बजे नौरीन अपने ड्राइवर सोमपाल निवासी खेकड़ा बागपत (यूपी) के साथ कार से भाई को छोड़ने रेलवे स्टेशन आई। यहां से लौटते समय बहादराबाद थाना क्षेत्र में बाईपास पर कुछ कार सवार लोगों ने उनकी कार रुकवा ली। बताया जाता है कि इसी दौरान दूसरी कार में सवार युवक ने महिला की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक महिला को दो गोली लगी हैं एक गोली कॉलर बोन के पास जबकि दूसरी पेट में लगी है। महिला की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। ड्राइवर भी फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी ममता बोरा, सीओ मनीषा जोशी और थानाध्यक्ष अमर चंद मौके पर पहुुंचे।