फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Car overturns the death of two young men

कार पलटने से दो युवकों की मौत

Tue, 20 Dec 2016 11:51 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 20 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में शाहजहांपुर के दो युवकों की तौत हो गई जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बनी है। दुर्घटनाग्रस्त कार कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे का कारण जंगली जानवर के अचानक आगे आने के कारण होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर चार युवक अपनी कार से हरिद्वार घूमने आ रहे थे। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रात करीब एक बजे गांव बहारपीली में एक ढाबे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट कई। बताया जाता है कि कार कई पलटी खाने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार पिचक गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार चार युवकों को किसी तरह से बाहर निकाला।  एंबुलेंस 108 से चारों को जिला अस्पताल भेजा जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान पीयूष उर्फ प्रशांत पांडे पुत्र गिरिश पांडे और रचित तिवारी पुत्र शिवप्रसाद तिवारी के रूप में हुई है। ये सब शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। घायल युवकों के नाम हर्ष यादव पुत्र अविकल यादव और अवनीश शुक्ला पुत्र नत्थूलाल शुक्ला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के आगे जंगली जानवर आने की वजह से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि युवकों के परिजन यहां पहुंच गए हैं। बताया कि ये सब तारिन बहादुर रोड, पुलिस लाइन के रहने वाले हैं। हर्ष यादव के पिता और भाई यूपी पुलिस में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed