{"_id":"5859769e4f1c1b1864e3a33a","slug":"car-overturns-the-death-of-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से दो युवकों की मौत
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में शाहजहांपुर के दो युवकों की तौत हो गई जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बनी है। दुर्घटनाग्रस्त कार कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे का कारण जंगली जानवर के अचानक आगे आने के कारण होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर चार युवक अपनी कार से हरिद्वार घूमने आ रहे थे। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रात करीब एक बजे गांव बहारपीली में एक ढाबे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट कई। बताया जाता है कि कार कई पलटी खाने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार पिचक गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार चार युवकों को किसी तरह से बाहर निकाला। एंबुलेंस 108 से चारों को जिला अस्पताल भेजा जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान पीयूष उर्फ प्रशांत पांडे पुत्र गिरिश पांडे और रचित तिवारी पुत्र शिवप्रसाद तिवारी के रूप में हुई है। ये सब शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। घायल युवकों के नाम हर्ष यादव पुत्र अविकल यादव और अवनीश शुक्ला पुत्र नत्थूलाल शुक्ला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के आगे जंगली जानवर आने की वजह से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि युवकों के परिजन यहां पहुंच गए हैं। बताया कि ये सब तारिन बहादुर रोड, पुलिस लाइन के रहने वाले हैं। हर्ष यादव के पिता और भाई यूपी पुलिस में तैनात है।
विज्ञापन