फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   car of MLA

दूसरे दिन भी थाने में खड़ी है विधायक की गाड़ी

Thu, 04 Jun 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Thu, 04 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
car of MLA

विधायक महोदय की नाराजगी अब तक दूर नहीं हुई उनकी गाड़ी दूसरे दिन भी थाने में ही खड़ी रही। इस अजीबोगरीब मामले से पुलिस भी सांसत में है कि आखिर करे तो क्या करें । पुलिसवाले एक-दूसरे से कह रहे हैं कि क्या रास्ते से गाड़ी हटवाना क्या इतना गलत है।

विज्ञापन


मामला मंगलवार दोपहर का है जब रानीपुर विधायक आदेश चौहान रोहालकी गांव से वापस लौटे तो उन्होंने अपने ड्राईवर राजेन्द्र को काली माता तिराहे से गाड़ी मोड़कर लाने को कहा।  उस समय हरिद्वार से रुड़की जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।
विज्ञापन


जब गाड़ी घूम रही थी तो कुछ जाम की स्थिति नजर आई तो वहा पर तैनात होमगार्ड ने गाड़ी को आगे करने को कहा। विधायक के ड्राईवर राजेश ने होमगार्ड को बताया की यह विधायक की गाड़ी है। ड्राइवर का आरोप है कि होमगार्ड ने गाड़ी की चाबी निकाल ली थी, जो बाद में वापस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात जब विधायक आदेश चौहान को पता चली तो उन्होंने गाड़ी थाने में खड़ी करा दी और एसएसपी को फोन पर कहा कि होमगार्ड ने गाड़ी से चाबी निकाली है। जब तक गाड़ी से चाबी निकालने का स्पष्टीकरण नहीं दिया जायेगा तब तक गाड़ी थाने में ही रहेगी। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने इस मामले की जांच सीओ सदर राजेश भट्ट को सौंपी है।


विधायक बुधवार को भी गाड़ी लेने नहीं आए। विधायक की गाड़ी बुधवार की शाम तक भी बहादराबाद थाने में ही खड़ी थी। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed