{"_id":"57ae18ea4f1c1be060ee469a","slug":"car-including-driver-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सहित ड्राइवर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सहित ड्राइवर लापता
hridwar uttrakhanda india
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बुकिंग पर यात्रियों को हरिद्वार से दिल्ली और लखनऊ ले गया ड्राइवर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दो दिन से ड्राइवर के मोबाइल फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। अनहोनी की आशंका पर ट्रेवल्स व्यवसायी ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
रानीपुर मोड़ पर चौधरी टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से एजेंसी चलाने वाले राहुल चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते तीन अगस्त को उनके ऑफिस में सीतापुर निवासी नीरु नाम का युवक आया था। उसने दिल्ली और लखनऊ के लिए कार बुक की थी। नीरु ने बुकिंग में शानू पुत्र मोमिन की लोकल आईडी उनके पास जमा कराई थी। जिसके बाद ड्राइवर जितेंद्र चौधरी को कार लेकर उनके साथ भेज दिया गया। कार में तीन लोगों को पहले दिल्ली और फिर लखनऊ लेकर जाना था। दिल्ली और लखनऊ से निकलने के बाद सिर्फ एक बार ड्राइवर से मोबाइल पर बात हुई। इसके बाद न तो संपर्क हो पाया और न ड्राइवर अभी तक वापस आया। अनहोनी की आशंका पर राहुल चौधरी ने ज्वालापुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस हरिद्वार से लखनऊ के बीच प्रमुख शहरों की पुलिस से संपर्क साधने में जुट गई है। ड्राइवर के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन की जानकारी भी जुटाई जा रही है। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ड्राइवर का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन