फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Can't tolerate insult to players: Karnwal

खिलाड़ियों का अपमान नहीं बर्दाश्त: कर्णवाल

Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Can't tolerate insult to players: Karnwal
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में सर्वदल और सर्व समाज के संगठनों ने शुक्रवार को ओलंपियन वंदना कटारिया के घर रोशनाबाद जाकर उनकी माता व परिवार को सम्मानित किया। इसके बाद विधायक की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें चार अगस्त को भारतीय महिला हॉकी टीम के मैच हारने पर वंदना कटारिया के घर के सामने पटाखे फोड़ने, उनके परिवार के साथ गालीगलौज व जातिसूचक शब्द कहने वाले आरोपियों पर देशद्रोह की धारा में कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

विधायक के नेतृत्व में सर्वदल के लोगों ने डीएम विनय शंकर पांडेय और एसपी क्राइम प्रदीप कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि दर्ज मुकदमे में राष्ट्रद्रोह की धारा बढ़ाई जाए। इस दौरान रोशनलाल, अमरदीप, लोक सिंह, नवीन कर्णवाल, रफल पाल सिंह, तीरथ पाल, जयपाल सिंह, राहुल भारती, एडवोकेट सतीश दुबे कांग्रेस, मास्टर सत्यपाल ने वंदना के भाई लाखन सिंह के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विधिक राय लेकर संविधान के अनुरूप कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed