फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cameras were turned with bamboo sticks to steal them, video goes viral on social media

Haridwar News: चोरी के लिए बांस से घुमाए कैमरें, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 14 Dec 2025 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Cameras were turned with bamboo sticks to steal them, video goes viral on social media
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में रात के अंधेरे में चोरी करने पहुंचे दो चोरों की साजिश नाकाम हो गई। चोर लोहे की रॉड और बांस को डंडा लेकर मकान का ताला तोड़ने पहुंचे थे, लेकिन ताला मजबूत होने से अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

घटना कनखल थाना क्षेत्र स्थित गणेश विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि देर रात दो नकाबपोश युवक गली में दाखिल होते हैं। दोनों के हाथों में लोहे की रॉड और करीब बीस फुट लंबा बांस का डंडा है। उन्हाेंने सबसे पहले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय करने की कोशिश की और बांस की मदद से कैमरों का रुख दूसरी ओर मोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

काफी देर तक लोहे की रॉड से लॉक खोलने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। आसपास किसी की आहट मिलने या आशंका के चलते चोर मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि जिस मकान को निशाना बनाया गया, उसके मालिक घटना के समय बाहर गए हुए थे। थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed