{"_id":"61e433a7ba64330d425dc1d1","slug":"call-the-postman-will-deliver-money-and-medicine-to-your-home-haridwar-news-drn401790276","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन करिए! डाकिया आपके घर पहुंचाएगा पैसा व दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन करिए! डाकिया आपके घर पहुंचाएगा पैसा व दवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डाक विभाग फिर से जनता की सेवा के लिए आगे आया है। डाकियों को फोन करते ही वह घर पर आकर दवाएं व रुपये देकर जाएगा। इसके साथ ही डाकियों को बूस्टर डोज लगाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं ताकि वह संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें।
कोरोना के नए वैरिंएट का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही संक्रमित लगातार बढ़ते जा रहे हैैं। संक्रमण के बीच एक बार फिर डाक विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आया है। संक्रमण के दौरान डाकिया के माध्यम से लोगों के घरों तक जरूरी वस्तु पहुंचाने का काम किया जाएगा। डाकघर से पार्सल के जरिए आने वाली जीवनरक्षक दवाएं अधिकारियों को जानकारी में होगी, अधिकारी दवाओं को कम समय में पहुंचाने का प्रयास करेंगे। जीवनरक्षक दवाओं को भेजने वालों को पार्सल के ऊपर जीवनरक्षक दवा लिखना होगा। पार्सल बुक करने वाले कर्मचारी बुकिंग के समय कंप्यूटर में जानकारी फीड कर देंगे। वहीं रुपये निकालने के लिए लोगों को बैंक या एटीएम तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डाकिया ही घर पर यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। सिटी पोस्ट मास्टर उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दवाएं आदि घर तक पहुंचाने, बैंक खाते से रुपये निकालने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डाकिया व पोस्टमास्टरों को संक्रमण से बचाने के लिए बूस्टर डोज लगाने की मांग की गई है।