{"_id":"6856f8f2b9c47bd24405bcf3","slug":"businessmans-flats-lock-broken-and-cash-and-jewellery-stolen-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-134502-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कारोबारी के फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कारोबारी के फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े हार्डवेयर कारोबारी के फ्लैट के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। कारोबारी ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कृष्ण नारायण सिंह निवासी ऋषभ अपार्टमेंट पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी कनखल हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से गए हुए थे। बड़ा बेटा दुकान और छोटा बेटा घर पर मौजूद था। करीब सवा 11 बजे उनका छोटा बेटा घर से दुकान पर चला गया। फ्लैट पर ताला लगा दिया। इस बीच जब कुछ देर बाद बड़ा बेटा घर पर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया। तब आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। अंदर पहुंचकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कृष्ण नारायण सिंह लौटकर आए। कृष्ण नारायण सिंह ने बताया कि उनके फ्लैट से करीब तीन लाख रुपये, दो जोड़ी सोने के कुंडल, चांदी के सिक्के, पायल सहित अन्य जेवरात चोरी किए गए हैं। वहीं पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से पुलिस के गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी। उधर, थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।