फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Businessman killed in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी की मौत

Wed, 09 Mar 2016 11:57 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 09 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ऋषिकुल बस स्टैंड पर बुधवार को एक परिचालक और रेंस्टोरेंट मालिकों के बीच मारपीट हो गई।

विज्ञापन


परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने कुछ की पिटाई कर दी। इसी बीच यहां से भाग रहे एक रेस्टोरेंट मालिक की तबियत बिगड़ गई। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। यह चर्चा फैल गई कि व्यापारी की मौत मारपीट से हुई है।


पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया,  लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार की दोपहर ऋषिकुुल बस स्टैंड पर रोडवेज बस का एक परिचालक पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट पर दिलबाग खरीदने के लिए पहुंचा। रेस्टोरेंट संचालक की ओर से दिलबाग पर दो रुपये अधिक मांगे। इस बात को लेकर  परिचालक और रेस्टोरेेंट संचालकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में परिचालक के नाक से खून निकल आया। जिसकी सूचना परिचालक ने पास में ही मौजूद पुलिस को दी। आरोप है कि परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालकों की पिटाई कर दी। इस दौरान एक रोस्टोरेंट संचालक वहां से भाग निकला। कुछ ही दूर पर जाकर उसकी हालत बिगड़ गई।  बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी खराब हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। बाद में सचिन को उपचार के लिए मिशनरी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त हैं। चर्चा फैल गई कि पिटाई से व्यापारी की मौत हुई है। लेकिन परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है लेकिन युवक की मौत का मारपीट की घटना से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


...............................

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed