{"_id":"66ef265fd92917b09d0462d7","slug":"businessman-dies-after-being-hit-by-punjab-roadways-bus-haridwar-news-c-5-1-drn1045-507192-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से व्यापारी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक पंजाब की रोडवेज बस ने स्कूटी सवार युवा व्यापारी को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बस को कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया। वहीं व्यापारी की मौत से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की दोपहर की है। जब विजेंद्र कोरी उर्फ पप्पू (40) पुत्र भीमसेन निवासी ब्र्रह्मपुरी नगर कोतवाली अपनी स्कूटी से शंकराचार्य चौक से सर्विस लाइन होकर प्रेमनगर आश्रम की तरफ आ रहे थे। हाईवे पर होटल पार्क ग्रैंड के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आई रोडवेज बस ने टक्कर मारी दी, बस का पहिया ऊपर चढ़ने से विजेंद्र कोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक-परिचालक बस को छोड़कर मौके से भाग निकले।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कनखल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के जरिये शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जाम को खुलवाया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। स्कूटी पर हेलमेट टंगा हुआ मिला है, शायद हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी। बताया कि विजेंद्र की पोस्ट ऑफिस के सामने रामलीला मैदान के समीप पप्पू छोले भटूरे की दुकान है।