फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bus service has been stalled for 14 years, affecting 50,000.

Haridwar News: 14 साल से बस सेवा ठप, 50 हजार की आबादी प्रभावित

Sun, 25 Jan 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 25 Jan 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Bus service has been stalled for 14 years, affecting 50,000.
बहादराबाद क्षेत्र के पांच गांवों के ग्रामीणों ने की सरकारी बसें चलाने की मांग
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने सरकारी बसें चलाने की मांग
बहादराबाद। ब्लॉक क्षेत्र के कुतुबपुर, गढ़, मीरपुर, राजपुर और पूरणपुर पंचपुरी गांवों के ग्रामीण पिछले 14 वर्षों से परिवहन संकट से जूझ रहे हैं। करीब 50 हजार की आबादी वाले इस पूरे क्षेत्र में वर्ष 2012 से बस सेवा पूरी तरह ठप पड़ी है, इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकारी बसें चलाने की मांग की है।
आज भी यह इलाका बुनियादी परिवहन सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 1995 से 2012 तक यहां बसों और मिनी बसों का नियमित संचालन होता था, लेकिन, उसके बाद से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह बंद हो गई, इससे क्षेत्रवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, बहादराबाद से चलने वाली मिनी बसें कुतुबपुर, गढ़, मीरपुर, राजपुर और पूरनपुर से गुजरते हुए धनौरी, कलियर और रुड़की शहर तक पहुंचती थीं। उस समय गांवों के छात्र, नौकरीपेशा लोग, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी राहत थी। पिछले 14 सालों से बसों का संचालन बंद होने के कारण ग्रामीण छोटे वाहनों और निजी टैक्सियों पर निर्भर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। छात्रों को पढ़ाई के लिए मुख्य सड़क तक पैदल जाना पड़ता है, वहीं, नौकरीपेशा लोगों को समय पर कार्यालय पहुंचना कठिन हो गया है। महिलाओं की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन चुकी है। परिवहन सुविधा न होने के कारण बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभागों और प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, साथ ही जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी अपनी बात रखी गई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। क्षेत्रवासियों ने सरकार से मांग की है कि उनके इलाके में जल्द से जल्द बस सेवा शुरू की जाए ताकि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन

_____________
बोले स्थानीय निवासी
जब गांव में बसें संचालित होती थीं तब सभी को आवागमन में काफी सुविधा मिलती थी। अब हर बार निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है जिस पर अधिक खर्च आता है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। राजेंद्र कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन

_____________
वर्ष 2012 के बाद से बस सेवा बंद पड़ी है, लेकिन हर चुनाव में नेताओं से इसके पुनः संचालन का आश्वासन दिया जाता रहा है। चुनाव समाप्त होते ही हमारी समस्या को नजर अंदाज कर दिया जाता है। सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अवि कुमार
_____________

निजी वाहनों का किराया अधिक होने से ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। गांव के लोग मजदूरी के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं और हर दिन लगभग पांच किलोमीटर पैदल आना-जाना उनकी मजबूरी बन चुका है।
अनुज सैनी
_____________
कई बार प्रशासन को बस संचालन के लिए प्रार्थनापत्र दिए गए लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बीमार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है, और देर से उपचार मिलने के कारण उनकी स्थिति और गंभीर हो जाती है।

अनुज कुमार
_____________
बोले जिम्मेदार
मामला संज्ञान में ले लिया गया है। परिवहन विभाग की ओर में 30 गाड़िया आने वाली है, जिस क्षेत्र में अधिक परेशानी हो रही उस के बारे में उच्च अधिकारी को पत्राचार कर इस तरह की समस्या से अवगत कराया जाएगा।
विशाल चंद्रा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed