फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bus carrying Patanjali employees collides with truck, three injured

Haridwar News: पतंजलि कर्मचारियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन घायल

Fri, 20 Feb 2026 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Bus carrying Patanjali employees collides with truck, three injured
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बहादराबाद में पतंजलि कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस अचानक सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 12-13 अन्य कर्मचारियों को हल्की चोटें लगी हैं। घायलों का उपचार पंतजलि अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही बस पतंजलि कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने बस को ओवरटेक किया। सड़क किनारे खड़ी कार के कारण ट्रक चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही बस ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पतंजलि अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीन लोगों को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें हैं और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि बस की रफ्तार अधिक होती तो यह दुर्घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तीन लोग घायल हैं और 12-13 को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज पतंजलि अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed