{"_id":"38152bc5007e9949973979c21ee1c1af","slug":"bus-accident-40-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटते ही पलटी बस, 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटते ही पलटी बस, 40 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sat, 30 May 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुग्गावाला क्षेत्र के तेलपुरा गांव के पास यात्रियों से खचाखच भरी प्राइवेट बस टायर फट जाने से मोहंड-रो के पास पलट गई। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हो गए। राहगीरों और क्षेत्रीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जैसे तैसे घायलों को बस से बाहर निकलवाया और बिहारीगढ़ में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इनमें से अधिकतर ग्रामीण शुक्रवार को बिहारीगढ़ में लगने वाली पीठ बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। बंदरजूड़ से एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिहारीगढ़ के लिए चली थी।
विज्ञापन
बस जैसे ही करीब दस बजे तेलपुरा गांव से सटी मोहंड रो के पास पहुंची तो उसका चालक की साइड वाला अगला टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 70 सवारियां खचाखच भरी हुई थी। बस के पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया गया। घायलों को बिहारीगढ़ स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर पहुंचाया। वहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अन्य स्थानों पर भिजवा दिया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिन्हें उनके परिजन सहारनपुर और देहरादून आदि स्थानों पर ले गए। बस पलटते ही चालक जाकिर कूद कर फरार हो गया। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सभी घायल आसपास के गांवों बंदरजूड़, शहीदवाला ग्रंट, लालवाला मजवता, बुग्गावाला बिहारीगढ़ आदि के रहने वाले हैं।