फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Buckwheat flour sold in the stone area destroyed

पथरी क्षेत्र में बिक रहा कुट्टू का आटा कराया नष्ट

Mon, 04 Apr 2022 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Buckwheat flour sold in the stone area destroyed
पथरी क्षेत्र में बिक रहा कुट्टू की सैंपलिंग करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : HARIDWAR
डीएम की रोक के बाद भी दुकानों पर मिल रहे कुट्टू के आटे को नष्ट करा दिया गया। साथ ही दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई गई। शहर में भी कुट्टू के आटे की जांच की गई। चेकिंग अभियान में कुट्टू का आटा तो नहीं मिला लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग ने सरसों तेल और धनिया पाउडर के सैंपल जरूर भर लिए।
विज्ञापन

शनिवार रात को कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने से सवा सौ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। उन्हें सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने अग्रिम आदेशों तक कुट्टू की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। सोमवार को पथरी क्षेत्र में हरिद्वार तहसील क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा की ओर से दुकानों पर छापे मारे गए। करीब पांच दुकानों पर लगभग दस किलोग्राम कुट्टू का आटा मिला जिसे उन्होंने नष्ट करा दिया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने भी शहर में दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुट्टू का आटा बिकता नहीं मिला। उन्होंने ब्रह्मपुरी क्षेत्र से एक सरसों और धनिया पाउडर का एक-एक सैंपल लिया। सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed