फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Panchayat Chunav: BSP-BJP-Congress triangular contest

Haridwar Panchayat Chunav: बसपा-भाजपा-कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला, गांवों में जश्न का माहौल

Tue, 27 Sep 2022 08:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 08:54 PM IST
सार

ग्रामीणों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। गांवों में मतदान को लेकर बुजुर्ग और महिलाएं ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Chunav:  BSP-BJP-Congress triangular contest
हरिद्वार पंचायत चुनाव में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को गांवों में जश्न का माहौल नजर आया। मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के बस्तों पर पूरे दिन मेला लगा रहा। बसपा-भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बस्तों पर सर्वाधिक भीड़ नजर आई। इससे जिला पंचायत की अधिकतर सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बने हैं। ग्राम प्रधान के प्रत्याशियों ने भी बस्तों पर टेंट लगाकर ग्रामीणों की खूब आवभगत की।

विज्ञापन


ग्रामीणों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। गांवों में मतदान को लेकर बुजुर्ग और महिलाएं ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी उत्साह देखा गया। बहादराबाद ब्लॉक में पोलिंग बूथों के बाहर प्रत्याशियों के बस्ते लगे थे। बसपा, भाजपा और कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम प्रधान के उम्मीदवारों ने टेंट लगाए गए थे। टेंट में ग्रामीणों की बैठने के लिए कुर्सियां लगी थीं। टेंट के आसपास छोले-भटूरे, समोसे, चाट-पकौड़े के ठेले लगे थे।
विज्ञापन


टेंट में मतदाता स्लिप लेकर वोट डालकर आने के बाद चाय-पानी के साथ दावत उड़ाते नजर आए। ग्रामीणों की दावत का भुगतान प्रत्याशियों के नामित अभिकर्ताओं की ओर से किया गया। कई प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आइसक्रीम था। परिजनों के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग सेंटरों तक पहुंचने वाले बच्चों को प्रत्याशियों की ओर से फ्री में आइसक्रीम खिलाई गई। बस्तों पर उमड़ने वाली ग्रामीणों की भीड़ के अनुमान से राजनीतिक विशेषज्ञ बसपा-भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला मान रहे हैं। बसपा ने जिले में जिला पंचायत की सभी 44 सीटों, भाजपा ने 43 और कांग्रेस ने 35 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। बसपा सबसे आगे तो भाजपा के दूसरे नंबर पर रहने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में शराब का सबसे अधिक बोलबाला रहता है। शिवगढ़ ग्राम पंचायत में जहरीली शराब कांड में 12 लोगों की मौत के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की सख्ती के बाद शराब का वितरण पर्दे के पीछे से किया गया। वोटों के बदले में शराब की कई गांवों में पर्चियां बांटी गईं। गांवों में प्रत्याशियों के समर्थकों ने बाकायदा शराब बांटने और दुकानों की पर्चियों का पूरा हिसाब-किताब रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed