फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Broken mobile phone showed the way, body identified after three days

Haridwar News: टूटे मोबाइल ने दिखाया रास्ता, तीन दिन बाद शव की शिनाख्त

Thu, 07 May 2026 04:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Broken mobile phone showed the way, body identified after three days
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर में मिले अज्ञात शव की आखिरकार पुलिस ने पहचान करा ली। एक पुराने और क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन से पहचान में मदद मिली। बेटे ने हरिद्वार पहुंचकर पिता के शव की पहचान की। ताराचंद उर्फ बिट्टू (59) पुत्र भगत राम निवासी राजगढ़, मंडी हिमाचल प्रदेश रूप में शिनाख्त हुई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है लेकिन पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन




कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा ने बताया कि चार मई को ज्वालापुर क्षेत्र में रेगुलेटर पुल के पास जटवाड़ा पुल गंगनहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। तलाशी में मृतक की जेब से एक पुराना, टूटा मोबाइल मिला। मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। उसमें लगा सिम कार्ड उम्मीद की कड़ी बना। सिम को दूसरे मोबाइल में लगा जानकारी जुटाने की कोशिश की। शुरुआत में कोई सफलता नहीं मिली। सिम को सक्रिय रखकर कॉल आने का इंतजार किया।
विज्ञापन




आखिरकार छह मई को नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने नंबर बिट्टू का बताया। कहा, बिट्टू उनके यहां कारपेंटर का काम करता था। एक और नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने पर फोन मृतक की बेटी हंसा देवी ने उठाया। उसने बताया कि नंबर उनके पिता ताराचंद उर्फ बिट्टू निवासी मंडी, हिमाचल प्रदेश का है। वह पिछले पांच-सात दिनों से लापता थे। वह नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। पुलिस ने व्हाट्सएप पर शव के फोटो भेजे, जिन्हें देखकर परिजनों ने उनकी पहचान कर ली। बृहस्पतिवार को बेटे नवीन कुमार और अन्य परिजनों ने हरिद्वार पहुंचकर शव की पहचान कर ली। शव परिजनों को सौंप दिया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed