{"_id":"573cb4ff4f1c1bd41aac73df","slug":"bridal-procession-returned-without-seeking-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख मांगे बिना दुल्हन के लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख मांगे बिना दुल्हन के लौटी बारात
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलियर/ पथरी। कलियर से पथरी थानाक्षेत्र के एक गांव में गई बारात बिना दुल्हन के लौटी। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन के पिता ने तीन लाख रुपये दुल्हन के खाते में जमा कराने की मांग रखी थी। तीन लाख रुपये जमा कर पाने में असमर्थ दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के लौट गया। वहीं दूसरी ओर दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने दहेज में बुलेट की मांग की थी।
विज्ञापन
कलियर निवासी एक युवक का निकाह पथरी थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती से डेढ़ साल पहले तय हुआ था। दोनों पक्षों का आपस में आना जाना शुरू हो गया। दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना है कि जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशी होने के चलते हुए दुल्हन के पिता ने उनसे डेढ़ लाख रुपयों की मांग की थी, लेकिन उस समय 50 हजार रुपये दे दिए थे। अब तयशुदा समय पर मंगलवार को निकाह को बारात गई। दुल्हन पक्ष ने बारातियों की आवभगत भी की। जिस समय निकाह की प्रक्रिया होनी थी तो दुल्हन के पिता ने दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को अलग बात करने को बुलाया। दुल्हन के खाते में तीन लाख रुपये जमा कराने की बात रख दी। दुल्हा पक्ष ने कुछ समय बाद जमा कराने की बात की, लेकिन बाद में दूल्हा पक्ष ने इस तरह से रुपये देने से इंकार कर दिया। जिस पर बारात बिना दुल्हन के लौट गई। वहीं दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे पक्ष ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग रखी थी, जिसे पूरा न कर पाने पर निकाह नहीं हो सका।
विज्ञापन