फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   boycott of work by taking mass leave

सामूहिक अवकाश, कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार

Mon, 13 Sep 2021 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
boycott of work by taking mass leave
हरिद्वार। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नियमितीकरण और पदोन्नति आदि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया। इसके कारण निगम कार्यालय में अपने कार्यों के लिए पहुंचे फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को निगम के लगभग 90 कर्मचारियों ने मांगों को पूरा करने के लिए सामूहिक अवकाश ले लिया। सामूहिक अवकाश लेकर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेता अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि निकाय कर्मचारियों को सामूहिक जीवन बीमा की सुविधा वर्ष 2014 से आच्छादित कर उनके परिवारों को सामूहिक जीवन बीमा का लाभ दिलाया जाए, निकायों के राजस्व एवं सफाई निरीक्षक की अंतिम सूची जारी की जाए। राज्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले समस्त भत्तों का शासनादेश निकाय कर्मचारियों के साथ किया जाए। राज्य कर्मचारियों की भांति निकाय कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य योजना का लाभ मिले। राज्य कर्मचारियों की भांति निकाय कर्मचारियों को भी आईएफएमएस पोर्टल ट्रेजरी के माध्यम से वेतन का भुगतान हो, निकायों में होने वाले पदों पर स्वीकृत ढांचे के अनुसार कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

महासंघ नगर निगम शाखा के महामंत्री इंद्र सिंह रावत ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो 16 से 18 सितंबर तक क्रमिक धरना किया जाएगा। यदि सरकार इसके बाद भी नहीं चेती तो 20 सितंबर से सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने से शहर के लोगों के अनेक कार्य नहीं हो सके। इस मौके पर आदेश यादव, सुधाकर भट्ट, देव सिंह, प्रवीण कुमार, ललित अरोड़ा, सोनू, मोहन सिंह रावत, कुसुम लता, रामअवतार, पूजा, देव सिंह, पाल सिंह, शिव शंकर गिरी, सुनीता यादव और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed