फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bollywood Hungama bitten by police

बॉलीवुड अभिनेत्री ने काटा थाने में हंगामा

Mon, 22 Aug 2016 12:04 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 22 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Hungama bitten by police
अलीसा खान ने किय हंगामा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। बॉलीवुड अभिनेत्री और चर्चित मॉडल अलीसा खान ने एक युवक पर शादी कर उसे अकेला छोड़ने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में हंगामा काटा। अभिनेत्री की युवक के भाई और भाभी से भी नोंकझोंक हुई। देर रात तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद कनखल पुलिस ने मामला गाजियाबाद का होना बताकर पल्ला झाड़ लिया। फिर मॉडल थाने से चली गई और युवक के परिजन भी लौट गए।

विज्ञापन

 शनिवार देर रात गाजियाबाद से आई एक युवती ने थाने में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। खुद को मॉडल अभिनेत्री अलीसा खान बता रही युवती ने पुलिस को बताया कि ज्ञानलोक कालोनी के रहने वाले एक युवक लव कपूर ने खुद को प्रोड्यूसर बताते हुए जून माह में उसके साथ गाजियाबाद के आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी और बकायदा उसने धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। करीब दो माह से पति पत्नी के तौर पर गाजियाबाद में रह रहे थे। शुक्रवार को उसका पति एक होटल में उसे अकेला छोड़कर चला आया।
विज्ञापन

अभिनेत्री के हंगामा करने के बाद पुलिस ने लव कपूर के बड़े भाई व भाभी को थाने बुलाया। लव कपूर के नहीं आने पर युवती की उसके भाई भाभी के साथ नोकझोंक हो गई। गुस्साई मॉडल को समझाने बुझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। देर रात पुलिस ने मामला गाजियाबाद का होना बताकर अपना पिंड छुड़ाया। इसके बाद मॉडल थाने से चली गई। मॉडल ने गाजियाबाद पुलिस को दी गई एक शिकायती पत्र की प्रति भी उपलब्ध कराई। इधर, मॉडल के लौटने के बाद युवक के परिजन भी लौट गए। एसओ रितेश शाह ने बताया कि शादी गाजियाबाद में हुई है और यदि गाजियाबाद पुलिस सहयोग मांगती है तब उनका सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
आइना में कर चुकी हैं काम
हरिद्वार। अभिनेत्री अलिसा खान के हिस्से में एक बड़ी फिल्म आइना आई है। जाने माने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ वो लीड हीरोइन के रोल में दिखाई देगी। यह फिल्म इस माह ही रुपहले पर्दे पर आएगी और इससे पहले वह माई हसबैंड वाइफ फिल्म में लीड रोल अदा कर चुकी है। इसके अलावा कई एलबम में भी अलिसा कार्य कर चुकी है।

----------
पडदादा गवाजुउददीन ने बसाया था गाजियाबाद
हरिद्वार। अभिनेत्री अलिसा खान एक बड़े घराने से ताल्लुक रखती है पर आजकल सितारे गर्दिश में हैं। उसके परदादा नवाब गवाजुउद्दीन ने ही गाजियाबाद शहर बसाया था। दरअसल, एक एमएमएस लीक होने के बाद परिजनों ने अलिसा को घर से निकाल दिया है और अब वह दोस्तों के घर में शरणार्थी है। पिछले दो माह से लव कपूर के साथ ही रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed