फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Boiler explosion scorched ten employees

बॉयलर फटने से दस कर्मचारी झुलसे

Wed, 04 Dec 2013 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भगवानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, भगवानपुर Updated Wed, 04 Dec 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
Boiler explosion scorched ten employees

एक फार्मा कंपनी का बॉयलर फटने से दस कर्मचारी झुलस गए। झुलसे कर्मचारियों को पुलिस और अन्य कर्मचारियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। बॉयलर में हुआ विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका भी दहल गया। कंपनी की खिड़कियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन


रायपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैड मेनर फार्मा कंपनी में शाम के समय कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी दौरान कंपनी में लगा बॉयलर अचानक फट गया। बॉयलर फटने से उसमें गर्म किया जा रहा केमिकल आसपास काम कर रहे दस कर्मचारियों पर गिरा। जिससे वह झुलस गए। घटना से कंपनी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अन्य कर्मचारी भागकर बाहर निकल। वहीं, आसपास की कंपनियों में काम करने वाले श्रमिक भी विस्फोट की आवाज सुनकर बाहर निकल आए। हादसे की जानकारी पाकर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पुलिस और कंपनी के अन्य कर्मचारियों की मदद से झुलसे कर्मचारियों को प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। कंपनी के एचआर प्रसन्न कुमार ने बताया कि बॉयलर फटने से अमजद, मुर्सलीन, जयवीर, संजय, मुकुल, प्रवीण, रोमी, अंकुल त्यागी, राहुल त्यागी, सेनापति घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल त्यागी, मुकुल, रोमी और जयवीर की हालत ज्यादा खराब है। राहुल और रोमी सहारनपुर जिले के नांगल थाना अंतर्गत बसेरा गांव के रहने वाले हैं, जबकि अन्य कर्मचारी स्थानीय बताए जा रहे हैं। हादसे के समय कंपनी के कर्मचारियों की छुट्टी हो चुकी थी। कुछ कर्मचारी ओवर टाइम कर रहे थे। फिलहाल झुलसे लोगों को उपचार दिलाना पहली प्राथमिकता है। घटना के कारणों का खुलासा बाद में ही कर पाएंगे।

देर से मिला उपचार
झुलसे कर्मचारी काफी देर तक भगवानपुर के सरकारी अस्पताल में तड़पते रहे। इन लोगों को जिस समय अस्पताल में ले जाया गया था, तब चिकित्सक नहीं था। बाद में चिकित्सक के आने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार देर से मिल सका।


नियमानुसार होगी कार्रवाई
एएसडीएम प्रत्युष कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने श्रमिकों से बात कर कारणों की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पुलिस झुलसे लोगों का बयान दर्ज कर रही है। पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed