फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Body of mechanic found hanging

Haridwar News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला मिस्त्री का शव

Wed, 20 Mar 2024 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Body of mechanic found hanging
सिडकुल थाना क्षेत्र में टाइल्स-पत्थर के मिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जंगले के सहारे फंदे से शव लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार सुबह की है। जब ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी रविंद्र उर्फ बबलू (42) का शव कमरे के अंदर जंगले के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि रविंद्र की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। वारदात को अंजाम उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया है। आरोप लगाया कि प्रेमी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

रविंद्र के पिता की तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई है। उधर, सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed