फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BMS staged a sit-in protest against inflation

बीएमएस ने किया महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन

Thu, 09 Sep 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BMS staged a sit-in protest against inflation
सिडकुल स्थित कचहरी चौक पर प्रदर्शन करते भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने महंगाई के विरोध में सिडकुल स्थित कचहरी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। महंगाई कम करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए धरना-प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लगातार औद्योगिक गतिविधियों में गिरावट है। बेरोजगारी और वेतन कटौती के साथ-साथ अब आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी जन सामान्य को प्रभावित कर रही है। महंगाई की मार सबसे अधिक श्रमिकों पर पड़ रही है। खाद्य पदार्थों और दवाइयों के मूल्य में वृद्धि ने जनता और श्रमिकों का जीवन कठिन बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय मूल्य में बढ़ोतरी के नाम पर देश में खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सरकार को यह अनचाही महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए। संघ के जिला सह मंत्री चंद्रशेखर चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने अति आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 (1) में से खाद्य तेल, तिलहन, दलहन, प्याज और आलू को मुक्त कर दिया है। जिसे तत्काल वापस लिया जाए। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का अभी से विरोध नहीं किया गया तो आने वाले समय में कोई भी सरकारी संस्थान नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीएचईएल महासंघ से अतुल राय, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से पूनम देवी, स्नेहलता, भेल हिप से उपाध्यक्ष अतुल राय, राजेंद्र कापड़ी, नरेंद्र मेहता, राहुल वर्मा, दीपक कपड़वाल, विनेश कुमार, अवनीश शुक्ला, मांगेराम, विपिन कुमार चौहान, प्रेमपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, आर्य संजय शर्मा, ललित पुरोहित, किशन सिंह रावत, अवनीश चौहान, अवनीश शुक्ला, निक्की वर्मा, उमेश कुमार, गौरव कुमार, अमित ठाकुर, अश्वनी चौहान, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed