{"_id":"6ac0eeeca3a545935d0b8b50","slug":"blood-test-report-not-received-for-two-days-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-154844-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो दिन से नहीं मिली रक्त जांच रिपोर्ट,मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो दिन से नहीं मिली रक्त जांच रिपोर्ट,मरीज परेशान
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में सरकार की ओर से संचालित निशुल्क डायग्नोस्टिक सेवा के तहत कराई गई रक्त जांच की रिपोर्ट पिछले दो दिन से मरीजों को नहीं मिल रही है। रिपोर्ट के लिए मरीजों को सीएचसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे मरीजों में रोष है।
मरीजों के अनुसार, सीएचसी में चंदन डायग्नोस्टिक लैब की ओर से निशुल्क रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मरीजों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत रक्त के नमूने दिए थे लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। कई मरीज रिपोर्ट लेने के लिए सीएचसी पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
मरीजों का कहना है कि जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने से चिकित्सक से उपचार कराने में परेशानी हो रही है। बीमारी की स्थिति का पता लगाने और समय पर उपचार शुरू करने के लिए रक्त जांच रिपोर्ट जरूरी है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -
बयान... प्रिंट मशीन में तकनीकी खराबी के कारण रिपोर्ट मिलने में देरी हुई है। जल्द ही मरीजों को रक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। - यशपाल सिंह तोमर,सीएचसी प्रभारी बहादराबाद