फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Black bands remained tied on the arms of doctors for the

Haridwar News: दूसरे दिन भी बंधी रही चिकित्सकों की बाह पर काली पट्टी

Fri, 20 Sep 2024 03:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Black bands remained tied on the arms of doctors for the
मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे प्रांंतीय चिकित्सा सेवा संघ के चिकित्सक दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बाह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। जिलेभर के सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक आंदोलन के जरिए अपनी मांगों पर अडिग हैं। सभी ने तीन सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर चार सितंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



संगठन के अध्यक्ष डॉ. यशपाल तोमर ने कहा कि शासन स्तर पर आंदोलन के दौरान दो बार की वार्ता लगभग विफल रही है। कई मांगों पर आश्वासन मिला है, लेकिन कोरे आश्वासन से कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले विभाग के मंत्री और बाद में उनके सचिव के निर्देश भी विभागीय सचिव और निदेशक पर कोई असर नहीं दिखा सके। अब संगठन के पदाधिकारियों को कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार चिकित्सक कोरे आश्वासन को नहीं मानेंगे।
विज्ञापन


वहीं पूर्व सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने कहा कि वाहन भत्ता, वेतन में विसंगति, दुर्गम और सुगम में निर्धारण इन तमाम मुद्दों पर सार्थक पहल की जानी चाहिए। उन्होंने कहाकि चिकित्सक शासन के मंशा के अनुरूप अपने सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं। उनकी समस्याओं का संज्ञान लेकर सरकार को तत्काल समाधान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. आरबी सिंह, वरिष्ठ सर्जन सुरेश कुमार वशिष्ठ, डॉ. निष्ठा गुलाटी, डॉ. शशिकांत, डॉ. हितेंद्र जंगपांगी, डॉ. एसके सोनी, डॉ. ऊषा बिष्ट, डॉ. विकासदीप, डॉ. संदीप निगम समेत कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed