फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP will return to power on the strength of development: Saini

विकास के बल पर सत्ता में लौटेगी भाजपा: सैनी

Mon, 27 Dec 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP will return to power on the strength of development: Saini
भाजपा ओबीसी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेते भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिं - फोटो : HARIDWAR
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास के बल पर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। कार्यकर्ता विधानसभा चुुनाव के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर स्थित अशोक वाटिका में भाजपा ओबीसी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए किसी पार्टी ने काम किया है तो वह केवल भाजपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में पिछड़े वर्ग के लोगों को पूरा सम्मान मिल रहा है। समाज के लोग फिर से भाजपा को सत्ता में लाएंगे। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास की गंगा प्रदेश में बहा दी है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। हरिद्वार भी विकास कार्यों से अछूता नहीं है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। केवल लोगों को बरगलाने का काम कांग्रेस कर रही है लेकिन जनता कांग्रेस के बहकावे में ना आकर भाजपा को लाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश लोक पाल सिंह, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम पाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, मुनेश पाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल, किरण चौधरी, नरेश तोमर, अमरीश शर्मा, नागेंद्र राणा, अतुल वशिष्ठ, आशुतोष चक्रपाणि, रामकुमार प्रजापति, अविनाश रोहिल्ला, विपिन सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed