फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP State Vice President Shailendra Bisht received death threats, case registered

Haridwar News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 05:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
BJP State Vice President Shailendra Bisht received death threats, case registered
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को मोबाइल फोन पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि जौनपुर सुखरो निवासी सुरेश शर्मा पुत्र हरीश चंद्र शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने एक मोबाइल नंबर देकर बताया कि उक्त नंबर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को किसी अनजान व्यक्ति ने फोन किया। उस व्यक्ति ने एक समुदाय विशेष को उत्तराखंड में बसाने का आरोप लगाते हुए पहले भाजपा पार्टी को गाली दी। उसका विरोध करने पर उसने गालीगलौज और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से उक्त व्यक्ति को तलाश कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि उक्त मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed