फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP moving ahead with everyone's support and development: Kaushik

सबका साथ-विकास-विश्वास से आगे बढ़ रही भाजपा: कौशिक

Wed, 01 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
BJP moving ahead with everyone's support and development: Kaushik
भूपतवाला में भाजपा का जन आशीर्वाद सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। हरिद्वार में हर गली-मोहल्ले में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। 2022 में भाजपा दोबारा से प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को भूपतवाला में भाजपा का जन आशीर्वाद सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन में स्थानीय लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का अभिनंदन किया। मदन कौशिक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जनता के बीच समन्वय बनाएं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से रूबरू कराएं। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी पहुंचाए।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा और भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि देश के नौजवान का भाजपा पर विश्वास है। विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है। इस मौके पर सीताराम बडोनी, रामअवतार शर्मा, संजीला शर्मा, रितेश, सन्नी गिरी, लक्षित भारद्वाज, रोहित भटनागर, विकल राठी, संजू सुल्तान, धीरज दवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed