फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP has thrown the full force

रैली के लिए बीजीपी ने झोंकी पूरी ताकत

Mon, 20 Jun 2016 12:23 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 20 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP has thrown the full force
भाजपा ने झोंकी ताकत - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 25 जून को हरिद्वार में होने वाली रैली के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। हरिद्वार में आज बीस से भी ज्यादा स्थानों पर बैठकों का आयोजन कर रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन

 रैली के मुख्य संयोजक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक मदन कौशिक ने गीत गोविंद मंडप में आयोजित सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में वार्ड वार बैठकें करके अधिक से अधिक भीड़ लाने की जिम्मेदारी सौंपी। जिला प्रभारी अनिल गोयल और प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने रैली के ऐतिहासिक होने का दावा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक भीड़ लाए।  जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि हरिद्वार संगठन रैली की तैयारी के लिए पुरजोर तरीके से जुटा हुआ है। इस अवसर पर शहर के जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ डा. केएस दीक्षित ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में विधायक आदेश चौहान, मेयर मनोज गर्ग, जिला महामंत्री जयपाल चौहान, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, डॉ विनोद आर्य,जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, कामिनी सडाना, विकास तिवारी, देवेंद्र मनवाल, संदीप अरोड़ा, सुमित लखेड़ा, संजीव त्यागी, विदित शर्मा, मृदुल कौशिक, विजय शर्मा, अनिल मिश्रा, राजेश शर्मा, मुकेश कौशिक, कुसुम गांधी, सुरेश गुलाटी, मनीष लखानी, वंदना गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं रोड धर्मशाला में हुई बैठक में भी मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए जोश भरा।
विज्ञापन

----------------
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल का हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रैली को सफल बनाने में भाजपा महिला मोर्चा जी जान से जुट जाए ।  स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रीता चमोली, अंजना चड्ढा, रेनू शर्मा, मनु रावत, गीता भाटिया, अनीता दयाल, जनक, मनोरमा, संतोष, सरोज, संगीता, पूनम, बिंदू समेत अनेक महिलाएं शालि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
रैली को दिया समर्थन
हरिद्वार। उत्तराखंड विकास मंच की भेल के बैरियर नंबर दो के पास हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष की रैली को समर्थन देने निर्णय लिया गया। बैठक को प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महामंत्री विवेक त्यागी, प्रियवत गुप्ता, दीपक तालियान, भूपेंद्र राजपूत, उम्मेद सिंह, राजेंद्र पाल, बलराम सिंह, गुलशन शर्मा, विकास राजपूत, मनीष चौधरी, दीपक चौधरी, मनीष भट्ट आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed