फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP embroiled in CPU performance

सीपीयू से उलझे भाजपाई, प्रदर्शन

Sun, 22 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 22 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। हेलमेट नहीं पहनने पर भाजपा कार्यकर्ता का दोपहिया वाह सीज करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सीपीयू के साथ नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चालान काटने की बजाय सीज करना उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है। यह भी आरोप लगाया कि वाहन को इसलिए भी सीज किया कि वह एक पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन

ऋषिकुल क्षेत्र में रविवार दोपहर सीपीयू चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रहे भाजपा कार्यकर्ता शिवम अरोड़ा हेलमेट नहीं पहनने पर सीपीयू ने रोका लिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता ने लाइसेंस, कागजात दिखाए लेकिन हेलमेट न होने पर चालान काट लेने को कहा। सीपीयू ने उसका दुपहिया वाहन सीज कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता ने यह जानकारी अपने नेताओं को दी। कुछ ही देर में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों की सीपीयू कर्मियों से नोंकझोंक हो गई।  भाजपाई मौके पर ही धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि सीपीयू केवल उत्पीड़न दस्ता बनकर रह गया है। भाजपाई होने के कारण ही उसकी बाइक सीज कर दी गई जबकि हेलमेट न होने पर वो जुर्माना देने को तैयार था। धरना प्रदर्शन में किशन बजाज, मंडल मीडिया प्रभारी बसंत अरोड़ा, दिव्यांश शर्मा, कमल गुप्ता, मनोज ठाकुर, दीपक चावरिया, अर्पित वोहरा, गुलशन कुमार, विष्णु अरोड़ा, अंकित जाटव, गौरव जाटव, भानू, आशीष धीमान, विजयंत चौधरी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, सीपीयू के इंस्पेक्टर हितेश ने सीज की कार्रवाई को सही करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed