फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bhopal and Patna won the final hockey match

Haridwar News: भोपाल और पटना ने जीता फाइनल हाॅकी मैच

Sun, 24 Aug 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhopal and Patna won the final hockey match
हरिद्वार। जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद के संयोजन में वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही नवोदय विद्यालय समिति की राष्ट्र स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गई।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में पहला सेमी फाइनल मैच लखनऊ व हैदाराबाद के बीच खेला गया। मैच मेंं लखनऊ ने हैदराबाद को 3-1 हराया। दूसरा सेमी फाइनल पटना व भोपाल के मध्य हुआ। इसमें पटना ने भोपाल को 6-0 से मात दी। तीसरा मैच हैदराबाद व भोपाल के बीच आयोजित किया गया। इसमें भोपाल संभाग ने हैदराबाद संभाग को 2 -5 से हराया। इसके बाद छात्र वर्ग का फाइनल मैच पटना व लखनऊ संभाग के बीच खेला गया। इसमें पटना संभाग ने लखनऊ संभाग को 5-0 से पराजित कर राष्ट्र स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता ट्रॉफी अपने नाम की और एसजीएफआई व नेहरू कप में भी अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में पहला सेमी फाइनल भोपाल व पटना के बीच हुआ। इसमें भोपाल ने पटना संभाग को 2-0 से हराया। दूसरा सेमी फाइनल पुणे व लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ संभाग ने पुणे को 3-0 से हराया। छात्रा वर्ग में तीसरे स्थान के लिए पटना संभाग व पुणे संभाग के बीच मैच खेला गया। जिसमें पटना संभाग ने 4-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छात्रा वर्ग का फाइनल मैच भोपाल संभाग व लखनऊ संभाग के बीच खेला गया। इसमें भोपाल संभाग ने लखनऊ संभाग को 2.0 से हराकर राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता ट्रॉफी और एसजीएफआई व नेहरू कप पर भी कब्जा हासिल किया।

एडीएम पीआर चौहान, नवोदय विद्यालय समिति के पूर्व सहायक आयुक्त बीएस एस रौतेला ने राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में विजेता पटना संभाग और छात्रा वर्ग में भोपाल संभाग विजेता टीम को ट्रॉफी दी। छात्र और छात्रा वर्ग में उपविजेता लखनऊ संभाग को रनर अप की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि मार्च पास्ट में हैदराबाद संभाग को विजेता टीम की ट्रॉफी दी गई। छात्रा वर्ग में बेस्ट प्लेयर की ट्रॉफी सृष्टि भोपाल रीजन व छात्र वर्ग में बेस्ट प्लेयर की ट्रॉफी अमृत को दी गई।

इस मौके पर देहरादून के प्राचार्य आदेश कुमार शर्मा, शामली के उप प्राचार्य शलभ मित्तल, रोशनाबाद के प्राचार्य सुनीत कुमार गुप्ता, उप प्राचार्य लाजपत सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed