फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bholenath Shankara... Kanwar Yatris danced a lot, whole

Haridwar: भोलेनाथ शंकरा...पर खूब थिरके कांवड़ यात्री, संग झूम उठा प्रशासन, हंसराज रघुवंशी ने बांधा समा

Sun, 09 Jul 2023 02:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 09 Jul 2023 02:10 PM IST
सार

हंसराज रघुवंशी ने शिव समा रहे मुझमें और मैं धन्य हो रहा..., लागी लगन मेरे शंकरा, मेरा भोला है भंडारी, गंगा किनारे और शिव कैलाश के वासी आदि भजनों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। अंतराल में भजन गायक ने दर्शक श्रोताओं का भी साथ लिया। पूरा माहौल शिवमय हो गया।

विज्ञापन
Bholenath Shankara... Kanwar Yatris danced a lot, whole
भजन गायक हंसराज रघुवंशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार के ओम पुल घाट पर आयोजित दिव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने खूब समा बांधा। कांवड़ यात्रियों के साथ ही हरिद्वारवासी और पुलिस और प्रशासनिक अमले ने भजन संध्या में खूब आनंद उठाया। एक बाद एक प्रसिद्ध भजनों पर सभी के पांव थिरकते रहे।

विज्ञापन


देर शाम भजन संध्या का उद्घाटन मुख्यमंत्री धामी के साथ योग गुरु स्वामी रामदेव, दक्षेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर रविंद्रपुरी महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व अन्य ने फीता काटकर किया। इसमें पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध गायक और उनकी पूरी टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन


कांवड़ मेला में पुलिस और प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भजनों का दौर शुरू हुआ तो देर रात तक जारी रहा। हंसराज रघुवंशी ने शिव समा रहे मुझमें और मैं धन्य हो रहा..., लागी लगन मेरे शंकरा, मेरा भोला है भंडारी, गंगा किनारे और शिव कैलाश के वासी आदि भजनों की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। अंतराल में भजन गायक ने दर्शक श्रोताओं का भी साथ लिया। पूरा माहौल शिवमय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आफत बनकर बरसी बारिश, काशीपुर में दो मकान ध्वस्त, मलबे में दंपति की मौत, बच्ची घायल

कांवड़ लेकर गंगाजल भरने आए यात्रियों ने भी इस भजन संध्या में शामिल होकर खूब आनंद लिया। कांवड़ यात्रियों के पांव थिरकते रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी व उनके बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी, एसएसपी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ निहारिका सेमवाल, जूही मनराल, अनिल जोशी, इंस्पेक्टर कोतवाली भावना कैंथोला, ज्वालापुर इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed