फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bharat Gaurav Train Departs for South India Tour on June 29

Haridwar News: 29 जून को भारत गौरव ट्रेन दक्षिण भारत दर्शन के लिए होगी रवाना

Thu, 25 Jun 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav Train Departs for South India Tour on June 29
- तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, कन्याकुमारी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन
विज्ञापन

हरिद्वार। दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी ने विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन शुरू किया है। 29 जून को ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव होगा। 12 दिन की यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग समेत कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी।
आईआरसीटीसी के स्टेशन ऑफिसर अमित राणा ने बताया कि यह यात्रा 29 जून से 10 जुलाई तक संचालित होगी। 11 रात और 12 दिन के इस टूर पैकेज में रेल यात्रा, आवास, भोजन और स्थानीय भ्रमण की सुविधाएं शामिल हैं। ट्रेन में कुल 751 यात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है, जिनमें 2 एसी की 49, 3 एसी की 210 और स्लीपर श्रेणी की 492 सीटें उपलब्ध हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और मानिकपुर सहित कई स्टेशनों से यात्रियों को साथ लेकर चलेगी। उन्होंने बताया कि स्लीपर श्रेणी का किराया 24,350 रुपये, 3 एसी का 41,800 रुपये और 2 एसी का 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। पैकेज में शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था तथा स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा भी शामिल है। बच्चों के लिए रियायती पैकेज उपलब्ध हैं। यात्रियों को एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन


यहां कर सकते हैं संपर्क
- स्टेशन ऑफिसर अमित राणा के मुताबिक, इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। साथ ही 9236391908, 8287930908, 8287930199, 9417105544, 7302821864, 8303555714, 9717649856 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed